फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man shot dead outside his house in Shahjahanpur

Shahjahanpur: घर के दरवाजे पर युवक को गोलियों से भूना, हत्या की वारदात से गांव में सनसनी

Sat, 17 Feb 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 01:15 PM IST
सार

शाहजहांपुर के गांव तलिकापुर में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ उस पर गोलियां बरसाईं। उसके सिर और पेट में गोलियां लगी हैं। हमलावरों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Young man shot dead outside his house in Shahjahanpur
मृतक राजवीर के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के गांव सत्यनगला में शुक्रवार रात करीब 11 बजे युवक की उसके घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। परिजनों ने किसी से कोई रंजिश की से इनकार किया है। 

विज्ञापन

 
मूलरूप से बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी राजवीर (38) पिछले पांच साल से अपनी पत्नी सोनी के मामा वीरपाल के परौर थाना क्षेत्र के गांव सत्यनगला में रह रहे थे। उन्होंने अपना अलग मकान भी बनवा लिया था। वह खेती किसानी करते थे। 16 फरवरी को राजवीर बदायूं गए थे। रात करीब 11 बजे राजवीर लौटे। 
विज्ञापन


मुंह खोला तो तेरे बाप को मार दूंगा: नहाने का बनाया Video, धर्म परिवर्तन कराकर किया दुष्कर्म; पढ़वाया नमाज-कलमा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य गेट के पास पहुंचकर उन्होंने पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। पत्नी दरवाजे की पास आ ही रही थीं तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सोनी भागकर बाहर पहंची तो जमीन पर गिरे राजवीर छटपटा रहे थे। 

सिर और पेट में लगी गोलियां 
सूचना पर पहुंची पुलिस राजवीर को लेकर कलान पीएचसी पहुंची जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजवीर के सिर और पेट में गोलियां लगी थीं। परिजनों के मुताबिक उनकी कोई रंजिश भी नहीं है। राजवीर के दो भाई सुखवीर, रामवीर और दो बहनें प्रीति और वीना हैं। सुखवीर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। 

राजवीर के दो बेटे चार वर्षीय देवांश और तीन वर्षीय सूर्यांश हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो गोली लगने से राजवीर की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

कॉल डिटेल निकाली जा रही, साथी से पूछताछ
पुलिस राजवीर और संदिग्धों की कॉल डिटेल चेक कर रही है। राजवीर के  साथ गए एक व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा पुलिस बल के साथ रात में ही गांव पहुंचे और पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed