फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man molests student, posts photos on Instagram

Shahjahanpur News: छात्रा से युवक ने की छेड़खानी, इंस्टाग्राम पर डाले फोटो

Mon, 30 Sep 2024 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Young man molests student, posts photos on Instagram
शाहजहांपुर। स्कूल से घर आते-जाते समय कक्षा नौ की छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़खानी करने के साथ फोटो खींच लिए। फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। नाबालिग के परिजनों ने परिवार से शिकायत की तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए बदनाम करने की धमकी दी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला की 14 वर्षीय बेटी एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। स्कूल जाते समय मोहल्ला दिलाजाक निवासी दीपक कनौजिया ने रास्ता रोककर छेड़खानी कर दी। आरोप है कि उसने छात्रा के मोबाइल से फोटो खींचकर इंस्टाग्राम पर डाल दिए। शोहदे से परेशान छात्रा ने अपनी मां को पूरी जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो आरोपियों ने बात को अनसुना करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 26 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे दीपक ने उनके बेटे को रोका और बहन के फोटो वायरल कर बदनामी करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक कनौजिया के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई। उसे दिलाजाक मोहल्ले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
भाई को धमका रहा था आरोपी
-सदर क्षेत्र के एक अस्पताल में सफाई कर्मचारी दीपक कनौजिया के एक परिचित का घर छात्रा के मोहल्ले में है। उनके घर आने के बहाना कर वह छात्रा से छेड़खानी कर रहा था। दर्ज मुकदमे में बताया कि छात्रा के भाई को रोककर भी धमकाया। कहा कि उसके पास और फोटो हैं, जो वह वायरल कर देगा। किशोरी के भाई ने उसका फोन ले लिया, लेकिन लॉक होने के चलते खोल नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed