फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Man Dies Under Suspicious Circumstances in Banda; Body Found Hanging

Shahjahanpur News: बंडा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

Sat, 30 May 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Young Man Dies Under Suspicious Circumstances in Banda; Body Found Hanging
ओमकार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : Samvad
बंडा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी 30 वर्षीय ओमकार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, ओमकार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपनी पत्नी आरती और दो बच्चों को अपनी ससुराल बिहार के जिला समस्तीपुर छोड़ने गए थे। वहां करीब दस दिन रुकने के बाद पांच दिन पूर्व ही घर आए थे। बृहस्पतिवार की शाम उनके ताऊ के बेटे मंगल ने जब उन्हें नहीं देखा तो वह कमरे में गए।
विज्ञापन

वहां उनका शव फंदे से लटका हुआ था। उनके गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। यह देख उनकी चीख निकल गई। जिसे सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच काम से लौटकर आए पिंटू भी भाई के शव को देख बिलख पड़ा। परिजनों का कहना है कि ओमकार शराब अधिक पीते थे। उनकी पत्नी को सूचना दे दी गई है। वह बिहार से चल दी हैं। इंस्पेक्टर रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed