{"_id":"6a1c6ed64ab8dbc4fe0a0942","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-leaning-against-a-tree-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-174892-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ से टिका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ से टिका मिला शव
विज्ञापन
सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी सोनू (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार की सुबह उसका शव खेत पर पाकड़ के पेड़ से टिका मिला। पास में पड़ी रस्सी, गले और शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
मृतक के भाई रामकरन ने बताया कि सोनू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शौच के लिए घर से निकला था। जब भाई घर नहीं लौटा तब उनकी तलाश की। सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत की जानकारी हुई। भाई का शव पेड़ से टिका मिला। रोती-बिलखती मौके पर पहुंची भाभी बसंती ने जैसे ही शव को छुआ। शव किनारे की तरफ लुढ़क गया।
भाई के गले में रस्सी के फंदे का निशान था। उनके एक हाथ में चोट लगी थी। पैर में चप्पलें भी नहीं थी। मोबाइल भी नहीं मिला। आरोप है कि रस्सी से गला दबाकर भाई की हत्याकर उसे पेड़ से टिकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया। पेड़ की कोई खास ऊंचाई भी नहीं है।
विज्ञापन
रामकरन ने बताया कि उनकी गांव में रंजिश भी चल रही है। 12 फरवरी को दरवाजे के पास पेशाब करने के लिए कुछ लोगों को टोक दिया था। आरोप है कि उन लोगों ने मारपीट की थी। मारपीट में मां नन्ही व भाई राजीव को चोटें आईं थीं। मामला थाने भी पहुंचा था। निगोही थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
शव को देख बेसुध हुई गर्भवती पत्नी
परिजनों ने बताया कि मृतक छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी पत्नी बसंती देवी गर्भवती है। 12 वर्षीय बेटे अजीत व नौ वर्षीय बेटी अंजली की जिम्मेदारी बसंती के कंधों पर आ गई है। शव को देख भाई मां नन्ही, भाई रामप्रकाश, रामकरन, संजीव, रिषीपाल, रोहित का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।