{"_id":"680d37a28d45f8e02608c6d6","slug":"young-man-dies-murder-charge-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-142511-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की मौत, हत्या का आरोप
Sun, 27 Apr 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
मृतक गुड्डू सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के खिरिया माल गांव निवासी 30 वर्षीय गुड्डू सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने शराब में कीटनाशक दवा देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विजयवीर सिंह ने बताया कि भाई गुड्डू सिंह को उसका दोस्त आए दिन शराब पिलाता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे भाई घर से निकला था। रात दस बजे तक नहीं लौटा ताे मां सुनीता भाई के दोस्त के घर गई। उन लोगों ने भाई के न होने की बात कहकर लौटा दिया। थोड़ी ही देर बाद भाई गुड्डू अपने दोस्त के घर से ही निकला। उसके हाथ में कीटनाशक दवा का डिब्बा थमा हुआ था।
घर के पास पहुंचते ही भाई जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि भाई को उसके दोस्त ने शराब में कीटनाशक दवा पिलाकर मार दिया। विजयवीर ने बताया कि भाई ने अपनी खेती भी अपने दोस्त को बटाई पर दे रखी थी। आरोपी उसके भाई को रुपये भी नहीं देेते थे। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रुपये के लिए टोकने पर किया था झगड़ा
-विजयवीर ने बताया कि भाई गुड्डू हैंडपंप के लिए बोरिंग करने का काम करता था। 20 दिन पूर्व मुरादाबाद से काम करके लौटा था। दोस्त को रुपये दे दिए। भाई गुड्डू को उसकी पत्नी रोली ने टोका तो वह झगड़े पर अमादा हो गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मम्मी मेरा काम हो गया...
- विजयवीर ने बताया कि जब भाई दोस्त के घर से आया तो मां से बोला था कि मम्मी मेरा काम हो गया है। इसके कुछ देर बाद भाई की सांसें थम गईं। भाई की एक बेटी व एक बेटा है।