{"_id":"69ecfb9fc319f51c0404c9e8","slug":"young-man-dies-in-accident-was-returning-home-after-buying-dowry-items-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-171576-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की हादसे में मौत, दहेज का सामान खरीद लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की हादसे में मौत, दहेज का सामान खरीद लौट रहे थे घर
विज्ञापन
हरिकांत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर/तिलहर। आंबेडकरनगर जिले के थाना महारुआ क्षेत्र के खजुरड़ी निवासी पिकअप में सवार 25 वर्षीय हरिकांत की शनिवार सुबह तिलहर थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। उनके होने वाले साले आदित्य को मामूली चोट आई है। वे मुरादाबाद से सामान खरीदकर लौट रहे थे।
परिजनों के अनुसार, हरिकांत हरियाणा में काम करते थे। पांच मई को उनकी शादी थी। परिवार के लोग उनकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा कि मुरादाबाद में दहेज का पूरा पैकेज खरीदने पर अच्छा ऑफर चल रहा है। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन वीडियो देखी, फिर मुरादाबाद के दुकानदार से फोन कर संपर्क किया और सामान का रेट पूछा।
इसके बाद शुक्रवार को वह अपने होने वाले साले आदित्य के साथ दहेज के सामान की खरीदारी के लिए मुरादाबाद गए। सामान खरीदने के बाद पिकअप बुक कर सामान को लादा और अपने घर के लिए चल दिए। तिलहर थाना क्षेत्र में नगरिया मोड़ के पास ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हरिकांत केबिन में फंस गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया। आदित्य ने बताया कि दुकानदार से विवाद भी हुआ था। उसने सारा सामान खरीदने कुछ किराया माफ करने की बात कही, लेकिन ऐसा किया नहीं। परिजनों के अनुसार, भाई सूर्यकांत, बहन ललिता, मां माधुरी का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बाइक की टक्कर लगने से से बालक घायल
जैतीपुर। क्षेत्र के कुलुआबोझ गांव निवासी देवेंद्र का बेटा अवरेंद्र शनिवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। वह घर के बाहर लगी टंकी से पानी पी रहा था। इस बीच तेज गति से आए बाइक सवार की वजह से हादसा हो गया। अवरेंद्र के पेट के ऊपर से बाइक का पहिया निकल गया। इसके बाद परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी है, लेकिन कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हाईवे पर पलटा ऑटो, पांच लोग हुए घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ हल्द्वानी में मजदूरी करते हैं। शनिवार को वह कटरा से एक ऑटो किराये पर लेकर पत्नी मछला, पुत्री अंशिका, लक्ष्मी और साथी मिंटू सहित पांच लोगों के साथ थाना तिलहर क्षेत्र के गांव रुजवारी रिश्तेदार की बरात में शामिल होने जा रहे थे। धनेला गांव पास ऑटो पलट गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि हादसे की कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद