फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man dies after being crushed by three trucks in Shahjahanpur

दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक को तीन ट्रकों ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 09 Mar 2024 11:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 11:06 AM IST
सार

कांट में इकनौरा तिराहा के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया। इसी दौरान पीछे से आए दो और ट्रक उसे कुचलते हुए गुजर गए। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Young man dies after being crushed by three trucks in Shahjahanpur
सड़क पर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट में इकनौरा तिराहा के पास शुक्रवार सुबह शाहजहांपुर शहर की ओर से आए एक ट्रक की चपेट में आकर गिरे मजदूर विजय (30) को दो और ट्रकों ने भी कुचल डाला। हादसे से आक्रोशित ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और जलालाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। मुआवजे के आश्वासन पर उन्होंने चार घंटे बाद जाम खोला। 

विज्ञापन


कांट क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी कल्लू का बेटा विजय शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर से बाल कटवाने के लिए पैदल ही निकले थे। इकनौरा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े होकर वह पकौड़ी खाने लगे। इसी बीच कोयले भरे एक ट्रक ने विजय को चपेट में ले लिया। इसके बाद दो और ट्रक विजय को कुचलकर निकल गए। विजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही विजय के परिजन भी पहुंच गए। इधर, पुलिस ने एक ट्रक के चालक जिला चंदौली के गांव चंडीपुर बबुरी निवासी पंत सिंह को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस ने शव को हटाने की कोशिश की तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। इधर, गांव के और लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर खड़े होकर दोनों तरफ के वाहन रोक दिए। सूचना पर एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ सिंह, सीओ सदर अमित चौरसिया, नायब तहसीलदार नवोदिता सिंह और थाना कांट, चौक कोतवाली, आरसी मिशन, रोजा, जलालाबाद और मदनापुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सामने खड़ा हुआ रोजी-रोटी का संकट 
अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक स्व. मानवेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा और एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ सिंह ने परिजनों को शनिवार तक दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। विजय की मौत से उनकी पत्नी माधुरी, मां लौंगश्री का रो-रोकर बुरा हाल था। विजय की दो बेटी और एक बेटा है। विजय मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिजनों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 

बरेली मोड़ से जलालाबाद तक जाम में फंसे लोग 
हादसे के बाद अचानक मार्ग जाम होने से वाहनों के पहिये जहां के तहां थम गए। इकनौरा मोड़ से बरेली मोड़ तक और दूसरी तरफ जलालाबाद तक वाहनों की कतारें लग गईं। फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसों को शाहजहांपुर से मदनापुर होते हुए जलालाबाद और शाहबाद से पाली से रूपापुर होते हुए निकाला गया। 

एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि विजय के परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि शनिवार तक दुर्घटना बीमा के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। मामले में एक नामजद और दो अज्ञात ट्रक चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed