फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   young man died by consuming poison after police threatened in shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया, धमकाने पर बेटे ने जहर खाकर दी जान

Sun, 30 Apr 2023 08:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Apr 2023 08:02 AM IST
सार

शाहजहांपुर में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे थाने बुलाकर धमकाया था। वहां से लौटने के बाद उसने जहर खा लिया था। वहीं पुलिस का कहना है कि धमकाने की बात निराधार है।

विज्ञापन
young man died by consuming poison after police threatened in shahjahanpur
मृतक बंटी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी निरंजन के बेटे 35 वर्षीय बंटी ने पुलिस के धमकाने पर जहर खाकर जान दे दी। बंटी का भाई पिंटू एक लड़की को ले गया है। उसकी बरामदगी के लिए पुलिस ने निरंजन को थाने में बैठा रखा है और बंटी को थाने बुलाकर धमकाया था।

विज्ञापन


होटल पर काम करने वाले निरंजन का छोटा बेटा पिंटू 21 अप्रैल को मोहल्ले की ही एक लड़की को लेकर चला गया था। लड़की पक्ष ने आरसी मिशन थाने पर तहरीर दी तो शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाने के सिपाही निरंजन को घर से पकड़कर थाने ले गए। इसके बाद पुलिस ने निरंजन के बेटे बड़े बेटे बंटी को थाने बुलाया। वह अपने साढ़ू के साथ थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे पिंटू को सौंपने के लिए धमकाया। निरंजन को थाने में ही बैठा लिया।

विज्ञापन

थाने से लौटने के बाद खाया जहर 

आरोप है कि थाने से लौटने के बाद शाम करीब सात बजे बंटी फत्तेपुर चुंगी के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंटी की मौत का पता चलने पर पुलिस ने रात में करीब दस बजे निरंजन को थाने से छोड़ दिया। निरंजन के अनुसार, उनके घर पहुंचने के दस मिनट बाद ही फिर से पुलिस घर पहुंची और बंटी के बारे में पूछताछ की। निरंजन का आरोप है कि पुलिस के धमकाने पर ही बंटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।

बंटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बंटी की पांच साल पहले मुस्कान से शादी हुई थी। बंटी भी पिता के साथ ही होटल में काम करता था। बंटी की मौत से पत्नी मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। बंटी की मां ज्ञानदेवी के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।

सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि मृतक का भाई एक लड़की को ले गया था। इसके चलते उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस के धमकाने की बात निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed