{"_id":"69ecfb814a78fa108c059f8a","slug":"young-man-attending-friends-sisters-birthday-drowns-in-river-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-171623-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दोस्त की बहन के जन्मदिन पर आए युवक की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दोस्त की बहन के जन्मदिन पर आए युवक की नदी में डूबकर मौत
विज्ञापन
शोविंद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर। कांट थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय शोविंद की शनिवार दोपहर ढकिया रघा गांव स्थित कठिना नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को शोविंद अपने दोस्त की बहन के जन्मदिन की दावत में शामिल होने के लिए ढकिया रघा गांव आए थे। शनिवार दोपहर वह अपने दोस्त और उसके अन्य साथियों के साथ कठिना नदी में नहाने गए। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा।
साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
इस बीच पहुंचे मृतक के परिजनों ने घटना पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की। आरोप लगाया कि युवक को फोन कर बुलाकर साजिश के तहत नदी में डुबोकर मार दिया गया। मृतक के पिता मुखिया यादव, भाई गोविंद और बहन नेहा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि पुलिस टीम हर पहलू पर जांच कर रही है।