फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   yogi adityanath addressed public meetings in badaun and shahjahanpur attacked on samajwadi party

UP Election 2022: अखिलेश पर हमलावर योगी, बोले- कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाई, सपा वाले वोट भी वहीं से लें

Fri, 11 Feb 2022 09:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं/शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं/शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Feb 2022 09:13 PM IST
सार

योगी ने कहा कि सपा सरकार आतंकवादियों के प्रति संवेदना रखती थी और हम दिव्यांगों, विधवाओं, वृद्धों, किसानों और गरीबों के साथ संवेदना रखते हैं। सपा सरकार में पहला फैसला अयोध्या हमले के आतंकियों की सजा माफ कराने का हुआ और भाजपा सरकार में किसानों की कर्ज माफी, एंटी रोमियो स्क्वॉड, अवैध बूचड़खाने बंद कराने का। वह कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने का काम करते थे और हम एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं।

विज्ञापन
yogi adityanath addressed public meetings in badaun and shahjahanpur attacked on samajwadi party
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा पर हमलावर रहे। माफिया की बात करते हुए कहा कि दस मार्च के बाद एक बार फिर से विकास और बुलडोजर साथ चलेगा। गरीबों, किसानों, युवाओं की बात की और कहा कि सपा शासन में विकास के नाम पर कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई गईं। सपा वाले अब वोट भी वहीं से ले लें। बोले-पांच साल से प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। माफिया और गुंडे गले में तख्ती टांग कर घूम रहे हैं।

विज्ञापन


अपने संबोधन में योगी ने कहा कि सपा सरकार आतंकवादियों के प्रति संवेदना रखती थी और हम दिव्यांगों, विधवाओं, वृद्धों, किसानों और गरीबों के साथ संवेदना रखते हैं। सपा सरकार में पहला फैसला अयोध्या हमले के आतंकियों की सजा माफ कराने का हुआ और भाजपा सरकार में किसानों की कर्ज माफी, एंटी रोमियो स्क्वॉड, अवैध बूचड़खाने बंद कराने का। वह कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने का काम करते थे और हम एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं।
विज्ञापन


अब त्योहारों पर कर्फ्यू नहीं लगता। दंगे नहीं होते हैं। पहले सैफई महोत्सव होता था, माफिया को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा-वृंदावन में रंगोत्सव, प्रयागराज में दिव्य-भव्य कुंभ, काशी में देव दीपावली होती है। अब कांवड़ यात्रा निकलती है। कोराना का जिक्र करते हुए भी योगी ने विपक्ष पर हमला किया। बोले- सपाई कोरोनारोधी टीके को मोदी का टीका बताते थे, इसी टीके ने जान बचाई है। मुफ्त राशन मिल रहा है। 24 घंटे बिजली मिल रही है। बहन जी के हाथी का पेट काफी बड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि कोरोना काल में दिल्ली वाले भाई-बहन नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आते ही किसानों की कर्जमाफी की। सपा ने पेंशन रोकी तो हमने दिव्यांगों, विधवाओं को पेंशन दी। योगी ने युवाओं को तोहफा देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो दो करोड़ युवाओं को टेबलेट और स्मार्ट फोन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed