फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wrong words written on Dr. Ambedkar's picture, police got him painted

डॉ. आंबेडकर के चित्र पर लिखे गलत शब्द, पुलिस ने कराई पुताई

Sat, 25 Jun 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wrong words written on Dr. Ambedkar's picture, police got him painted
पुवायां। गांव बितौनी में पंचायतघर की दीवार पर बने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर कुछ लोगों ने स्याही डाल दी और गलत शब्द लिख दिए। जानकारी होने पर पुलिस ने चित्र को सही करा दिया। प्रधान शंकरलाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पंचायत घर की दीवार पर 15 दिन पूर्व डॉ. आंबेडकर का चित्र बनवाया गया था। बृहस्पतिवार रात शरारती तत्वों ने चित्र पर स्याही डाल दी और गलत शब्द लिख दिए। शुक्रवार सुबह लोगों ने यह देखा। इसके बाद किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारियों को टैग का ट्वीट कर दिया। अधिकारियों ने मामले की संज्ञान लेते हुए शाहजहांपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जानकारी पाकर पुवायां पुलिस मौके पर पहुंची और चित्र पर फिर से पेंट कर सही कराया। सीओ बीएस वीरकुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच की। गांव के कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। भीम आर्मी बरेली सहित तमाम लोगों ने भी चित्र का वीडियो ट्विटर पर डाला है। प्रधान शंकरलाल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस शरारती तत्वों के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

आज गांव पहुंचेगे भीम आर्मी के कार्यकर्ता
डॉ. अंबेडकर के चित्र पर स्याही डाले जाने के मामले में भीम आर्मी शाहजहांपुर की ओर से शनिवार को मौके पर जाने की बात कही गई है। ट्वीट में कहा गया है कि कार्यकर्ता शनिवार को मौके पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। - बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed