{"_id":"6192ada19618ca70617e5287","slug":"wrestling-shahjahanpur-news-bly466250459","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर में अयोध्या के बाबा पहलवान और कलियर के मोनिस ने जीता अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर में अयोध्या के बाबा पहलवान और कलियर के मोनिस ने जीता अखाड़ा
विज्ञापन
तिलहर के दोदराजपुर मेले में अखाड़े में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर के दोदराजपुर रामलीला मैदान में मेले के दौरान आयोजित दंगल में अयोध्या के बाबा पहलवान और कलियर के मोनिस ने रोमांचक कुश्ती मुकाबले में जीत दर्ज कराई। दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों का उत्साहवर्धन किया। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
चौथे दिन हुए दंगल में अयोध्या हनुमान गढ़ी के बाबा पहलवान और कलियर शरीफ के मोनिस पहलवान ने कानपुर के पहलवानों से कुश्ती के लिए हाथ मिलाया। बाबा पहलवान और यादव पहलवान के बीच हुई कुश्ती का मुकाबला तब रोमांच होने लगा जब बाबा ने लगातार धोबीपाट दांव लगाते हुए प्रतिद्वंद्वी को हरा दिया।
कलियर शरीफ के पहलवान मोनिस व कानपुर के बादल पहलवान के बीच भी कुश्ती का नजारा बेहद रोमांचक रहा। यहां मोनिस ने अपने कद से बड़े बादल पहलवान को लगातार पटकनी देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
दंगल में दोनों पहलवानों ने जीत दर्ज कराकर वाहवाही लूटते हुए जमकर तालियां बटोरी। मेला आयोजक सोनू खन्ना ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान दंगल प्रांगण दर्शकों से खचाखच भरा रहा। पुलिस व्यवस्था भी रही।