फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   World Yoga Day yesterday, preparing organizer

विश्व योग दिवस कल, तैयारियों में जुटे आयोजक

Fri, 19 Jun 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 19 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
World Yoga Day yesterday, preparing organizer
योग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर भारत को नई पहचान दिलाने का दिन आखिर आ ही गया। एक दिन बाद ही ऋषि-मुनियों की योग-साधना देश-विदेश के कोने-कोने में दिखाई देगी। विश्व योग दिवस को लेकर जहां विश्व के करीब पौने दो सौ देश उत्साहित हैं, वहीं अपना जिला भी 21 जून की सुबह का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। तमाम स्कूल-कॉलेज, योग संस्थाएं, सामाजिक संगठन पिछले कई दिनों से कॉमन योगा प्रोटोकाल में निर्धारित किए गए 21 प्रकार के आसन-प्राणायाम का अभ्यास करने में जुटे हैं। यहां तक की एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों, डॉक्टरों, शिक्षकों आदि को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में कैंट बोर्ड और योग विज्ञान संस्थान 21 जून को सुबह सवा पांच बजे सेना के जवानों, अधिकारियों, उनके परिजनों, एनसीसी कैडेट्स आदि के लिए ओसीएफ रामलीला मैदान, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान, जीएफ कॉलेज मैदान में योगाभ्यास कराएगा। यहां डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी अपनी टीम के सदस्यों के साथ योगाभ्यास कराएंगे। नेहरू युवा केंद्र, कर्मयज्ञ, आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में तक्षशिला पब्लिक स्कूल में रविवार को सुबह सात बजे योगाभ्यास कराया जाएगा। डीआईओएस राकेश कुमार ने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह छात्र-छात्राओं को योग दिवस पर आमंत्रित कर उन्हें योग का महत्व समझाएं तथा आसपास होने वाले योग कार्यक्रमों में सहभागिता करने को प्रेरित करें।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने बताया कि रविवार को सुबह 5.50 बजे से 6.45 बजे तक शहीद उद्यान में योग शिविर लगाया जाएगा। शिविर में योग प्रशिक्षक मदनलाल पाठक और जगदीश मिश्र योगाभ्यास कराएंगे। यहां नगर विधायक सुरेश खन्ना भी योग करेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी मंडलों में योग शिविर लगाने का आह्वान अध्यक्षों से किया है। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से सुबह छह बजे बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में योग शिविर लगाया जाएगा। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह सात बजे योग विशेषज्ञ कुंवर सिंह योगाभ्यास कराएंगे। खत्री युवा मंडल की ओर से खत्री धर्मशाला घूरनतलैया में सुबह छह बजे योगाचार्य राकेश श्रीवास्तव योगाभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
चार योग स्थलों पर मिलेंगे अंकुरित चने
जिला प्रशासन ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार शहर में चार स्थानों को योगाभ्यास केंद्र घोषित किया है। सीडीओ ने जारी विज्ञप्ति ने बताया कि जीएफ कॉलेज मैदान, पुलिस लाइंस, तक्षशिला पब्लिक स्कूल और रॉयन इंटरनेशनल में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर शासन की मंशानुरूप महिला-पुरुष पुलिस की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल, मोबाइल टॉयलेट्स, चिकित्सा आदि की व्यवस्था भी रहेगी। इन केंद्रों पर सुबह छह से आठ बजे तक योगाभ्यास होगा। समापन पर साधकों को अंकुरित चने का वितरण भी किया जाएगा। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में साधकों के अलावा समस्त अधिकारी भी योगाभ्यास करेंगे। पुलिस कर्मी पुलिस लाइंस में योग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed