फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Workers will always be ready for the problems of farmers: Harinam

किसानों की समस्याओं के लिए हर समय तत्पर रहेंगे कार्यकर्ता : हरिनाम

Fri, 20 Sep 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 20 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Workers will always be ready for the problems of farmers: Harinam
पुवायां में रैली के दौरान नारेबाजी करते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने कहा कि संगठन हर समय किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर है। किसानों की हर समस्याओं हल कराया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन की ओर से बृहस्पतिवार को बंडा के मंडी समिति परिसर से चार पहिया वाहनों की बड़ी रैली निकाली गई, जो पुवायां, खुटार होते हुए वापस बंडा में संपन्न हुई। हरिनाम ने कहा कि किसान तमाम समस्याओं को लेकर परेशान हैं। छुट्टा पशु, बाढ़ से फसलें खराब होने का मुआवजा, एमएसपी पर फसल की बिक्री आदि समस्याओं पर संगठन काम कर रहा है। किसानों की सभी समस्याओं का हल कराना संगठन की प्राथमिकता है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल का कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण कर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

किसान नेताओं का रामपुर कलां सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया। रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल, जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, सुखचैन सिंह सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed