फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Workers should set aside factionalism and unite; strengthen the organization right down to the booth level.

Shahjahanpur News: गुटबाजी छोड़ एकजुट हों कार्यकर्ता, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें

Sat, 15 Aug 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Workers should set aside factionalism and unite; strengthen the organization right down to the booth level.
पुवायां में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक कुलदीप वत्स। स्रोत: संगठन - फोटो : Archive
शाहजहांपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के लिए हरियाणा से आए केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक कुलदीप वत्स ने दूसरे दिन ब्लॉक और नगर कमेटियों की समीक्षा की। उन्होंने सिंधौली, पुवायां और निगोही में बैठकें कर संगठन की स्थिति जानी। कहा कि गुटबाजी छोड़कर कार्यकर्ता एकजुट हों।
विज्ञापन

शुक्रवार को सबसे पहले सिंधौली ब्लॉक कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इसके बाद पुवायां पहुंचे कुलदीप वत्स ने राजीव चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रतिमा गंदी मिलने पर उन्होंने अपने गमछे से उसे साफ किया।
विज्ञापन

गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुवायां नगर कांग्रेस कमेटी की समीक्षा की। पुवायां ब्लॉक की बैठक भठूरिया बुजुर्ग और निगोही ब्लॉक की समीक्षा बैठक ग्राम ऊनकलां में हुई। उन्होंने कहा कि ब्लॉक और नगर कमेटियों को सशक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, फैजान अली खान, कृष्ण चंद तिवारी, आशीष तिवारी, अर्चना कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed