{"_id":"615763388ebc3e058c2ef32d","slug":"workers-protest-shahjahanpur-news-bly4615451144","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगमीकरण : ओसीएफ कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगमीकरण : ओसीएफ कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन
ओसीएफ शाहजहांपुर टीसीएल इकाई का बोर्ड
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी के गेट पर ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड (टीसीएल) की इकाई का बोर्ड लगा दिया है। साथ ही शुक्रवार से ओसीएफ फैक्टरी का निगमीकरण हो गया। इसके विरोध में ओसीएफ कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया है।
शुक्रवार को ओसीएफ कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी सुबह 7:30 बजे फैक्टरी गेट पर एकत्रित हुए और कर्मचारियों को ब्लैक बैंड (काला फीता) लगाया। इसके बाद ही कर्मचारी फैक्टरी के अंदर गए। ओसीएफ महाप्रबंधक अनूप शुक्ला को फैक्टरी का निगमीकरण किए जाने के विरोध में ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें कहा गया कि निगमीकरण से ओसीएफ कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
इसलिए निगमीकरण को समाप्त किया जाए और पहले की तरह ही फैक्टरी को चलाया जाए। विरोध जताने वालों में प्रमुख रूप से ऑर्डिनेंस फैक्टरी मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, इंडेक इंटक के महामंत्री वसीम अहमद, प्रतिरक्षा कर्मचारी यूनियन के महामंत्री माजिद रफीक, प्रमोद सक्सेना, नरेश राठौर आदि शामिल रहे।