फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Workers from the death of the current high tension line

हाईटेंशन लाइन के करंट से श्रमिक की मौत

Sat, 29 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Sat, 29 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Workers from the death of the current high tension line
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बरेली का डोरीलाल पुवायां में कर रहा था मजदूरी
शनिवार को पाढ़ खोलते समय पाइप हाईटेंशन लाइन से छू जाने पर एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
नगर के राजा मार्केट में अरविंद अग्रवाल के मकान में खिड़कियों पर शीशे लगाने का काम हो रहा था। शनिवार को काम पूरा होने पर श्रमिक बरेली के मोहल्ला बिहारीपुर ढाल निवासी 40 वर्षीय डोरीलाल अपने साथी जहीर खां के साथ पाढ़ खोल रहे थे। दोनों श्रमिक बरेली के नूरी ग्लास हाउस के स्वामी मुनीर अहमद की ओर से पुवायां में काम करने आए थे। पाड़ खोलते समय लोहे का पाइप पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। बिजली सप्लाई चल रही होने के कारण डोरीलाल और जहीर खां करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे। डोरीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन इस बीच बिजली सप्लाई बंद हो जाने से जहीर खां की जान बच गई। 
विज्ञापन

श्रमिक की मौत और उसके साथी के झुलसने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने आनन-फानन में शव को वाहन में रखकर ले जाने का प्रयास किया लेकिन सूचना मिल जाने के कारण पुलिस ने शव को रोक लिया। घायल को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल भेज दिया गया। देर शाम बरेली से मुनीर अहमद पुवायां पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीरीलाल के घर खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। दिवाली की तैयारियों में जुटे परिवार के लोगों पर डोरीलाल की मौत की खबर पहाड़ बनकर टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्हागंज में करंट से महिला की जान गई
 शनिवार की दोपहर कस्बे में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला अधुई निवासी हरिराम वर्मा की पत्नी 36 वर्षीय मुरक्का अपने घर में लिपाई पुताई कर रही थी इसी दौरान पानी के भीगे हाथों से बिजली बोर्ड से प्लग निकालने लगी। इससे उसका हाथ तार में चिपक गया और उसकी करंट लगने से मौत हो गई। इस दौरान घर में कोई नहीं था। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। परिवार के लोग जब घर आए तो मुरक्का के हाथ में तार चिपटा हुआ था और उसकी खाल जली हुई थी। लोगो ने उसे फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती भी कराया, लेकिन उसे बचाया न सका। मृतका के छह छोटे बच्चे है पति मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed