फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worker dies at under-construction building

Shahjahanpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूर की मौत

Fri, 11 Sep 2026 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Worker dies at under-construction building
शाहजहांपुर। टाउन हॉल स्थित शहीद द्वार में नगर निगम की ओर से चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बंडा थाना क्षेत्र के बेला वाली गांव निवासी मजदूर रामराखन (48) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रामराखन की मौत करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम रामराखन ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। साथी मजदूरों की सूचना पर रामराखन को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। रामराखन की मौत से पत्नी ऊषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का सही कारण ज्ञात होगा। अब तक परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed