{"_id":"614b836c8ebc3e09852ca8a5","slug":"work-out-shahjahanpur-news-bly460527242","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार, बरेली जोन मुख्यालय पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार, बरेली जोन मुख्यालय पहुंचे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ से जुड़े अवर अभियंताओं ने प्रबंधन के दमनकारी रवैये के विरोध में पश्चिमांचल विद्युत निगम के कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बुधवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।
विद्युत वितरण व्यवस्था के लिहाज से जनपद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में आता है, लेकिन पश्चिमांचल का जोन मुख्यालय बरेली होने के नाते जनपद के अवर अभियंता भी अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार में शामिल होकर प्रदर्शन करने बरेली चले गए।
महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है गत दिनों प्रबंधन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 23 जूनियर इंजीनियरों और सहायक अभियंताओं को बिना कारण बताए सुदूर पूर्वांचल और कुछ अन्य वितरण निगम स्थानांतरित कर दिया। अस्थायी बिजली कनेक्शन देने में यदि अनियमितता हुई है, तो उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, किंतु बिना जांच पूरी हुए बड़े पैमाने पर अभियंताओं व जूनियर इंजीनियरों को सुदूर स्थानांतरित करपना उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है।
विज्ञापन
उनमें इस बात से भी नाराजगी है कि गत एक सप्ताह से पश्चिमांचल में चल रहे आंदोलन के बावजूद प्रबंधन ने अभियंताओं से बातचीत करना जरूरी नहीं समझा। इसी के विरोध में कार्य बहिष्कार किया जो कि बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगा।
बरेली जोन में भी मनमाने स्थानांतरण को लेकर कर्मचारियों और अवर अभियंताओं में असंतोष है। इसलिए कार्य बहिष्कार कर आंदोलन के लिए जोन मुख्यालय चले गए।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारी मनीष प्रजापति ने बताया कि जनपद के तमाम अवर अभियंता प्रदर्शन करने बरेली पहुंचे हैं। गनीमत है कि सुबह से शहर के बिजली नेटवर्क में कोई बड़ी खराबी नहीं आई।
अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता के अनुसार कार्य बहिष्कार में जेई संवर्ग के मुद्दे ज्यादा होने के कारण सिर्फ वही हड़ताल में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता और लाइन स्टाफ के अन्य तकनीकी कर्मचारी ड्यूटी पर बने होने के कारण बिजली आपूर्ति पर नजर रख रहे हैं।