फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Work of Amrit Bharat Station Scheme found slow

Shahjahanpur News: अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्य मिला धीमा

Mon, 21 Jul 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Work of Amrit Bharat Station Scheme found slow
शाहजहांपुर में रविवार को डीआरएम के साथ रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते सांसद अर
शाहजहांपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य का रविवार को सांसद अरुण सागर ने डीआरएम राजकुमार सिंह के साथ निरीक्षण किया। उन्हें काम काफी धीमी गति से होते मिला। जिस पर डीआरएम ने यात्रियों की सुरक्षा व कार्य को गुणवत्तायुक्त तरीके से कराने की बात कही।
विज्ञापन

सांसद ने स्टेशन पर धीमी गति से कार्य होने की शिकायत रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात कर की थी। रविवार को वह स्वयं निरीक्षण करने पहुंच गए। सांसद ने करीब 30 मिनट तक वीआईपी रूम में डीआरएम व अन्य रेलवे अधिकारियों से बातचीत की। रेल अफसरों ने भरोसा दिया कि सितंबर 2026 तक रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने स्टेशन पर कार्यों से संबंधित 29 बिंदुओं पर पत्र देकर जवाब मांगा है। कहा कि हमें जनता को जवाब देना पड़ता है। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अशफाक नगर के पीछे तक निरीक्षण किया। वहां प्लेटफॉर्म को बढ़ाए जाने के लिए कहा। इसके बाद ओवरब्रिज से मालगोदाम की तरफ सेकेंड इंट्री पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफाॅर्म नंबर एक, चार, पांच की लंबाई बढ़ाने के लिए कहा। सांसद के आने से एक घंटा पहले ही डीआरएम स्टेशन पर पहुंच गए और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कमियों को सुधार कराया था।
--
चार एस्केलेटर लगाए जाएंगे
सांसद ने बताया कि चार एस्केलेटर, दस लिफ्ट लगाने के साथ दो बड़े आरओबी भी बनाए जाएंगे। कहा कि रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एमएलसी सुधीर गुप्ता, डीपी सिंह, जितेंद्र नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।

--
डबल डेकर एवं वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज की मांग
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई ने डीआरएम को ज्ञापन देते हुए स्टेशन पर व्यापारियों को आ रही परेशानियों से अवगत कराया। व्यापारियों ने मालगोदाम साइड पर रेलवे टिकट घर 24 घंटे खोलने, प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगवाने, डबल डेकर ट्रेन एवं वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज कराने की मांग की। अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, सुनील मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed