फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women staged entire Ramlila in Kribhco in three hours

कृभको में तीन घंटे में महिलाओं ने किया पूरी रामलीला का मंचन

Sun, 09 Oct 2022 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:25 PM IST
सार

कृभको फर्टिलाइजर की प्रगति महिला क्लब के तत्वावधान में कृभको नगर की गृहणियों ने वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक सक्सेना के निर्देशन और सुमन चोपड़ा व किरन सिंह के मार्गदर्शन में तीसरी बार रामलीला का मंचन किया। इस अवधि में रामकथा के सभी प्रमुख प्रसंगों जैसे राम जन्म, शिक्षा-दीक्षा, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, वन गमन, केवट प्रसंग, शबरी मिलन, अशोक वाटिका, मेघनाथ वध, रावण वध, राजतिलक आदि की लीलाओं को महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इन्होंने निभाए किरदार मंच पर श्रीराम का चरित्र कविता झा, लक्ष्मण का रेखा शर्मा, भरत का ज्योति देव, शत्रुघ्न का प्रतिमा सिंह और सीता का चरित्र राजकुमारी, बबिता शर्मा ने निभाया।

विज्ञापन
Women staged entire Ramlila in Kribhco in three hours
कृभको फर्टिलाइजर में रामलीला का मंचन करतीं महिला कलाकार।

विस्तार

संयोजक किरन सिंह बोलीं, 2018 में सुमन चोपड़ा ने की थी इस लीला का परिकल्पना
विज्ञापन

45 दिवसीय कार्यशाला के बाद कृभको कॉलोनी की महिलाओं ने कर दिखाया इसे सच
शाहजहांपुर। कृभको कॉलोनी की महिलाओं ने पूरी रामलीला का मंचन तीन घंटे में किया। इसकी खासियत यह रही कि सभी पात्रों को महिलाओं ने ही निभाया।
कृभको फर्टिलाइजर की प्रगति महिला क्लब के तत्वावधान में कृभको नगर की गृहणियों ने वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक सक्सेना के निर्देशन और सुमन चोपड़ा व किरन सिंह के मार्गदर्शन में तीसरी बार रामलीला का मंचन किया। 45 दिवसीय रंगमंचीय कार्यशाला के बाद तीन घंटे की रामलीला मंचित की गई। इस अवधि में रामकथा के सभी प्रमुख प्रसंगों जैसे राम जन्म, शिक्षा-दीक्षा, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, वन गमन, केवट प्रसंग, शबरी मिलन, अशोक वाटिका, मेघनाथ वध, रावण वध, राजतिलक आदि की लीलाओं को महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
प्रगति महिला क्लब की अध्यक्ष व रामलीला संयोजक किरन सिंह ने बताया कि साल 2018 में इस अनूठी रामलीला की परिकल्पना तत्कालीन अध्यक्ष सुमन चोपड़ा ने की थी। इसका निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक सक्सेना ने किया। विशेष सहयोग नीरज अग्रवाल और हितेश कुलश्रेष्ठ का रहा। मंचन का शुभारंभ कृभको प्रबन्ध निदेशक रवि कुमार चोपड़ा और यूनिट प्रमुख वीके सिंह ने किया।
विज्ञापन

इन्होंने निभाए किरदार
मंच पर श्रीराम का चरित्र कविता झा, लक्ष्मण का रेखा शर्मा, भरत का ज्योति देव, शत्रुघ्न का प्रतिमा सिंह और सीता का चरित्र राजकुमारी, बबिता शर्मा ने निभाया। वहीं सीता वनवासी चंचल शर्मा बनीं। हनुमान के रूप में अभिज्ञान सिंह थीं। रावण का किरदार विनीता सिंह ने निभाया। इनके अलावा नूतन झा, नीतू झा, प्रमिला दीक्षित, पुष्पा सिंह, विजयलक्ष्मी मिश्रा, वंदना श्रीवास्तव, कन्नू गौड़, सोनिका कुलश्रेष्ठ, लक्ष्मी रेड्डी, मीना वर्मा, चंदा रॉय, सीमा गुप्ता, दीपा नियोगी, अलका कटियार, विशाखा, अरुंधती देव, प्रतिष्ठा सिन्हा, हेमलता रेड्डी, आश्वी गौड़, सुमेधा गुप्ता, आशी झा, संकल्प सिंह ने विभिन्न पात्रों के चरित्र में जान डाल दी। उद्घोषक पिंकेश कुशवाहा, स्वागतकर्ता दीक्षांत सक्सेना थीं। नृत्यांगना के रूप में संस्कृति, सुहाना, अनुष्का सिंह, आर्या मिश्रा, रिया तिवारी, रेनू तिवारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed