फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women pray for eternal happiness

Shahjahanpur News: महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य की कामना

Sat, 11 Oct 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women pray for eternal happiness
करवाचौथ पर पत्नी सौम्या को जल पिलाकर व्रत खुलवाते एडीएम एफआर अरविंद कुमार। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। करवाचौथ शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना करते हुए अखंड सौभाग्य की कामना की। पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पति के हाथों पानी पीकर निर्जला व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात इमरती और जलेबी का सेवन करने के बाद व्रत का प्रारंभ हो गया था। महिलाओं ने पूरे दिन पति के लिए निर्जला व्रत रखा। इस बीच सुबह से पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। पहला करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं में खास उत्साह रहा।
विज्ञापन

शाम पांच बजे से कृष्णानगर मंदिर, रामनगर स्थित मंदिर समेत कई स्थानों पर सामूहिक रूप से महिलाएं जुटीं। लाल, गुलाबी और महरून रंग की साड़ियों में सजी-धजी महिलाएं शृंगार कर आईं। इसके बाद पूजन शुरू हुआ। सामूहिक के साथ घरों में पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे के बाद चंद्रमा नजर आते ही सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर छलनी से चंद्र दर्शन करने के बाद अर्घ्य दिया और पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया। इस बीच महिलाओं को उनके पतियों ने उपहार भी दिए।
--
पूरा दिन तैयारियां में गुजरा
करवाचौथ को लेकर महिलाओं में काफी ज्यादा उत्साह रहा। शुक्रवार को व्रत होने के बावजूद महिलाओं की बाजारों में भीड़ रही। इस दौरान ब्यूटी पॉर्लर पर महिलाओं की लाइन लगी रही। उन्हें अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा।

--
सेल्फी खींचकर यादों को सहेजा
सज-धजकर आईं महिलाओं ने खूब सेल्फी ली। पहली बार करवाचौथ मनाने वाली महिलाओं ने अपनी यादों को मोबाइल में सहेज लिया। पूजन के बाद सड़कों पर भीड़ बढ़ गई। दंपती घूमने निकले। इस दौरान टाउनहॉल में काफी भीड़ रही।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed