{"_id":"692f1d7c045f4afff60ee006","slug":"women-players-will-be-searched-aiming-to-form-five-teams-at-the-district-level-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-159143-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला खिलाड़ियों की होगी खोज, जिला स्तर पर पांच टीमें बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला खिलाड़ियों की होगी खोज, जिला स्तर पर पांच टीमें बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
शाहजहांपुर। जिला स्तर पर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। जनपद में लगभग पांच महिला खिलाड़ियों की टीमें बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिला खेल अधिकारी व क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर के मध्य हुई चर्चा के बाद दिसंबर महीने के अंत में टूर्नामेंट भी कराया जाएगा।
29 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने जिला स्तर पर हों टूर्नामेंट तो आगे बढ़ें बेटियां शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। इसमें जिला स्तर पर अधिक टीमें नहीं होने से क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं होने का जिक्र किया गया था।
खबर का संज्ञान लेते हुए जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव को बुलाकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिला खेल प्रोत्साहन समिति के तहत महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं, लेकिन खिलाड़ी कम होने से मैच नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में करीब पांच टीमें बनाने के लिए स्कूलों, जिले में संचालित अकादमी से संपर्क साधा है। वहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों की सूची भी मांगी है, जिससे उनकी टीम बनाई जा सकें। इसके अतिरिक्त महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए डीएम से भी चर्चा की गई। उन्होंने भी महिला खिलाड़ियों की टीमें बनाने के निर्देश दिए हैं।