{"_id":"6280137bb2e12f3b625d3dbf","slug":"women-players-can-move-forward-only-with-the-help-of-family-members-meghna-shahjahanpur-news-bly4848783119","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन के सहयोग से ही आगे बढ़ सकती हैं महिला खिलाड़ी : मेघना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन के सहयोग से ही आगे बढ़ सकती हैं महिला खिलाड़ी : मेघना
विज्ञापन
मेघना सिंह
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में दायें हाथ की मध्यम गेंदबाज मेघना सिंह शनिवार रात आनंदपुरम कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार राजीव कुमार सिंह के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में भी प्रतिभा छुपी होती हैं, लेकिन कई बार उन्हें परिवार का सहयोग नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे की तरह अपनी फॉर्म जारी रखना चाहेंगी।
मूलत: बिजनौर की रहने वाली मेघना सिंह का अगस्त 2021 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ था। विदेशी जमीन पर शानदार प्रदर्शन करने वाली इंडिया टीम की खिलाड़ी मेघना सिंह आईटीआई कर्मचारी राजेश सिंह की रिश्ते में भतीजी हैं। वह आठ साल बाद शाहजहांपुर आईं हैं।
मेघना सिंह ने छोटे शहरों से महिला खिलाड़ियों को बड़े स्तर तक पहुंचाने के लिए परिवार को समर्थन देने पर जोर दिया। आईपीएल की तरह महिला खिलाड़ियों के लिए लीग शुरू होने के सवाल पर मेघना ने कहा कि इस तरह की लीग जल्द ही शुरू होने वाली है। इससे महिला क्रिकेटरों को फायदा होगा। रात करीब दस बजे चाचा राजीव सिंह के बेटे रुद्रांक्ष के साथ मेघना सिंह खुद ही कार ड्राइव कर आनंदपुरम कॉलोनी पहुंचीं।
विज्ञापन
घर के बाहर ही राजीव सिंह, उनकी पत्नी नीता सिंह, संजीव सिंह, नीरज सिंह और मीनाक्षी सिंह प्रतीक्षा कर रहे थे। मेघना के गाड़ी से उतरते ही सभी ने उनका स्वागत किया। घर के अंदर पहुंचकर मेघना ने राजीव सिंह की मां ऊषा सिंह का आशीर्वाद लिया।