{"_id":"640399f26fdf3fd38708dd14","slug":"women-occupy-three-out-of-four-vacant-posts-of-village-head-shahjahanpur-news-c-4-1-83470-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्राम प्रधान के चार रिक्त पदों में से तीन पर महिलाओं का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्राम प्रधान के चार रिक्त पदों में से तीन पर महिलाओं का कब्जा
Sun, 05 Mar 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में ग्राम पंचायत मुड़िया कलां के उपचुनाव में दीपा कनौजिया जीते के बाद समर्थकों के साथ
शाहजहांपुर। जिले के विकास खंड जलालाबाद, सिंधौली, बंडा और मदनापुर की चार ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रधानों के निधन से रिक्त हुई चार सीटों पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। शनिवार को मतों की गिनती करके परिणाम घोषित कर दिया गया। ब्लॉक कार्यालय परिसरों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। दोपहर तक नतीजे आने के बाद रिटर्निंग अधिकारियों/खंड विकास अधिकारियों ने चुनाव जीतने वाले प्रधानों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। चार रिक्त पदों में से तीन पर महिलाओं ने कब्जा किया है। निर्वाचित प्रधानों का गांव पहुंचने पर उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मुड़िया कलां में पूर्व प्रधान की पत्नी को हराकर प्रधान बनीं दीपा
जलालाबाद। ग्राम पंचायत मुड़िया कलां के उपचुनाव में दीपा कनौजिया ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व प्रधान रमेश की पत्नी गुड्डी को 75 मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी केपी सिंह ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान समर्थकों ने दीपा को फूलमाला पहनाकर खुशी का इजहार किया। शनिवार सुबह आठ बजे ब्लॉक सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। कुल पड़े 598 मतों में से गुड्डी देवी को 253, दीपा कनौजिया को 328 एवं पप्पू को आठ मत मिले। जबकि नौ मतपत्र रद्द हो गए। पूर्व प्रधान रमेश की बीमारी के चलते मौत होने के बाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में आदेश, गुड्डी पत्नी रमेश, दीपा कनौजिया पत्नी सत्येंद्र एवं पप्पू समेत चार उम्मीदवार मैदान में थे। संवाद
-- -- -- --
चांदा में आयशा को हराकर साजिदा ने जीती प्रधानी
सिंधौली। चांदा गांव से प्रधानी के उपचुनाव के तहत शनिवार को हुई मतगणना में साजिदा बेगम विजयी घोषित हुईं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी आयशा बेगम को 43 वोटों से हराया। ब्लॉक कार्यालय में मतों की गिनती शुरू होने से पहले ही प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचने लगे। मतगणना शांतिपूर्ण कराने के लिए कोतवाल महेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ ब्लॉक परिसर में डटे रहे। वोटों की गिनती से पता चला कि साजिदा बेगम को 850 और आयशा बेगम को 807 मत मिले। बाद में आरओ दुष्यंत कुमार ने साजिदा बेगम को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया। संवाद
विज्ञापन
हुसैनपुर दौलतपुर के ग्राम प्रधान बने प्रमोद
मदनापुर। विकास खंड की ग्राम पंचायत हुसैनपुर दौलतपुर में पूर्व प्रधान देववती पत्नी दीनदयाल के बीमारी से निधन के कारण रिक्त सीट पर दो दिन पहले हुए मतदान में प्रमोद कुमार और पूर्व प्रधान पक्ष के अमित कुमार के बीच सीधा मुकाबला हुुआ था। आज मतगणना होने पर प्रमोद कुमार का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने अमित कुमार को 167 वोटों के अंतर से हरा दिया। आरओ के अनुसार प्रमोद कुमार को 804 और अमित को 637 वोट मिले जबकि 43 मतपत्र विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए। संवाद