{"_id":"1dd56a913f4f198ba6b27d8595467f64","slug":"women-landed-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं
शाहजहांपुर
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते बिजली संकट, महंगाई और अन्य कई जन समस्याओं को मुद्दा बनाकर राष्ट्रीय शक्ति दल की महिलाएं शुक्रवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने संगठन की जिलाध्यक्ष ब्रज्मा प्रियंका चौबे के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में उनका शिष्टमंडल प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में जिले को बिजली कटौती से मुक्त किए जाने की मांग रखते हुए कहा गया है कि जिले में थर्मल पॉवर प्लांट होने के बावजूद बिजली सप्लाई का संकट बढ़ता जा रहा है। इसलिए जब तक 24 घंटे बिजली की मांग पूरी नहीं होती, जिले को कटौती से मुक्त रखा जाए।
ज्ञापन में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं में सुधार आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना-प्रदर्शन में सावित्री शर्मा, राजेश्वरी वर्मा, बिंदु सिंह, रामबेटी, प्रेमवती, उर्मिला आदि शामिल रहीं।