फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women improving health in dance class

डांस क्लासेज में फिटनेस बेहतर कर रहीं महिलाएं

Thu, 23 Jun 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Women improving health in dance class
शाहजहांपुर के ताल डांस में नृत्य करतीं महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। महिलाओं ने फिटनेस बेहतर करने के लिए डांस क्लासेज की राह पकड़ी है। पहले जिम में पसीना बहाने वाली महिलाएं अब डांस क्लास का वरीयता दे रही हैं। इसके दो फायदे हैं। एक तो नृत्य कला में पारंगत हो रही हैं दूसरा फिटनेस भी बेहतर हो रही है। इन दिनों डांस कोचिंग इंस्टीट्यूट ने महिलाओं के लिए अलग से कक्षाएं भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में पुरुषों के अलावा महिलाएं फिटनेस की समस्या से जूझ रही हैं। शरीर में कई तरह की बीमारियां भी पनपने लगती हैं। ऐसे में महिलाओं के सामने खुद को फिट रखना सबसे बड़ी चुनौती है। मोटापे से निपटने के लिए महिलाएं जिम में घंटों पसीना बहा रही हैं। वही बहुत-सी महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर जिम छोड़कर डांस कोचिंग को ज्वाइन कर लिया है। वे डांस सीखने के साथ ही खुद की फिटनेस पर भी ध्यान दे रही है। सदर बाजार स्थित नृत्य संस्थान के प्रशिक्षक अंकित गुप्ता बताते हैं कि उनके सेंटर पर आने वाली कई महिलाएं लंबे समय से नृत्य सीखने आती हैं। अधिकतर जिम छोड़कर आईं हैं। वे नृत्य के बहाने अपनी फिटनेस पर फोकस करती हैं।
विज्ञापन

खुद की फिटनेस बनी रहती
-हम खुद को फिट रखना चाहते हैं। शरीर की फिटनेस बनाए रखने के लिए बेटी अक्षरा के साथ डांस सीखने के लिए आते हैं। हम करीब एक साल से नृत्य सीख रहे हैं। -अनुभा सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

डांस से शरीर रहता स्वस्थ
-डांस सीखने से शरीर तंदुरुस्त रहता है। काफी अच्छा भी लगता है। जिम में पसीना बहाने से अच्छा है कि डांस सीखकर लें। पांच गानों पर डांस कर पूरी तरह से निपुण हो गए हैं। -ब्यूटी शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed