फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women beaten, jewelery looted for protesting against making videos

Shahjahanpur News: महिलाओं के वीडियो बनाने का विरोध करने पर पीटा, जेवर लूटे

Sat, 22 Feb 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women beaten, jewelery looted for protesting against making videos
सिंधौली के गांव गंधरपुर में घायल पुवायां सीएचसी पर मौजूद अजीत, नीरज और पप्पू। संवाद
पुवायां। डीजे पर डांस कर रही महिलाओं का वीडियो बनाने से मना करने पर आरोपियों ने महिलाओं और उनके परिजनों को जमकर पीट दिया। आरोप है कि महिलाओं से जेवर भी लूटे गए हैं। घायलों को पुवायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी अजीत ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई सूरज की बरात में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी रीता देवी के साथ गांव गंधरपुर गए थे। शुक्रवार को दिन में घर की महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। इस बीच कुछ लोग शराब के नशे में महिलाओं की वीडियो बनाने लगे। मना करने पर विवाद करने लगे। लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद बाइक से वापस घर आते समय अजीत और उनकी पत्नी को चार लोगों ने रास्ते में घेर लिया और पीटने लगे। बचाने आई पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

पीछे से आ रहे रिश्तेदार नीरज और पप्पू ने बचाने का प्रयास किया तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया। आरोपियों ने अजीत से सोने की लर, रीता देवी से सोने की झुमकी भी छीन ली और कहीं भी शिकायत करने पर धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद अजीत ने पुवायां थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि घटनास्थल सिंधौली क्षेत्र का है। घायल आए थे। इसीलिए उन्हें तत्काल मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया गया है। सिंधौली पुलिस ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed