फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women athletes from the state will gather, and preparations for the tournament have begun.

Shahjahanpur News: जुटेंगी प्रदेश की महिला खिलाड़ी, टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू

Mon, 29 Dec 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Women athletes from the state will gather, and preparations for the tournament have begun.
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से जिला स्तर पर चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश की महिला खिलाड़ी चौके-छक्के लगाकर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। सर्दी कम होने पर फरवरी महीने में टूर्नामेंट कराया जाएगा।
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड कप के बाद लड़कियों में क्रिकेट का क्रेज बढ़ा है। पूर्व में क्रिकेट देखने की शौकीन लड़कियां अब क्रिकेट में दम दिखाने के लिए उत्साहित हैं। अपने जिले की कई महिला खिलाड़ी कानपुर के कैंप तक पहुंच चुकी हैं। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहजहांपुर में चैलेंजर ट्रॉफी कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन में एपेक्स के सदस्य आनंद पाठक ने बताया कि यूपीसीए ने जिले में ट्रॉफी कराने का ऑफर दिया है। इसके तहत फरवरी में कृभको खाद फैक्टरी के टर्फ विकेट पर टूर्नामेंट को कराया जाएगा। इसमें प्रदेश के कई जिलों की टीमें आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोशिश है कि जिले की एक टीम भी प्रतिभाग करे। पर्याप्त महिला खिलाड़ी नहीं मिलने पर बरेली, पीलीभीत, बदायूं आदि की खिलाड़ियों को मिलाकर मंडल की टीम को तैयार कराएंगे। एक सप्ताह के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

--
वरिष्ठ महिला खिलाड़ियों को करेंगे आमंत्रित
आनंद पाठक ने बताया कि जनवरी महीने में टूर्नामेंट कराने की योजना थी, लेकिन सर्दी अधिक होने के कारण टूर्नामेंट को फरवरी में कराएंगे। उद्घाटन के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी प्रियंका शैली, रीता सिंह आदि को आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed