फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman raped on the pretext of sweeping

झाड़फूंक के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

Thu, 23 Jul 2020 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of sweeping
जैतीपुर। खुद को तांत्रिक बताने वाले युवक ने झाड़फूंक के बहाने एक महिला को कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। महिला के बेहोश होने के बाद दुष्कर्म किया। होश आने के बाद महिला ने थाने जाकर कथित तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी घर से फरार है।
विज्ञापन

थाना मीरानपुर कटरा निवासी 40 वर्षीय महिला का आरोप है कि वह मंगलवार दोपहर अपने बेटे के साथ गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव घसा कल्याणपुर तांत्रिक के पास झाड़फूंक कराने गई थी। वहां तांत्रिक ने शाम तक रुकने को कहा। शाम को पूजा पाठ करने को कहा। रात करीब साढ़े आठ बजे तांत्रिक कमरे में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। फिर उसने दुष्कर्म किया। होश आने के बाद महिला ने सारी बात अपने बेटे को बताई। पीड़ित महिला बेटे के साथ रात में ही गढ़िया रंगीन थाने पहुंची और कथित तांत्रिक के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें घसा कल्याणपुर निवासी कथित तांत्रिक रनवीर को नामजद कराया गया है। वह तंत्र मंत्र के जरिये वह लोगोें को फंसाता है। थानाध्यक्ष संजय राजपूत ने बताया कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed