{"_id":"64d2921eed05dcc2990b14c6","slug":"woman-left-with-cousin-before-daughters-marriage-ceremony-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-2636-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेटी की बरात से पहले चचेरे समधी के साथ चली गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेटी की बरात से पहले चचेरे समधी के साथ चली गई महिला
विज्ञापन
कांट। बेटी की शादी तय करने के दौरान मां के संबंध चचेरे समधी से हो गए। उसकी बेटी की शादी तय नहीं हो पाई, लेकिन चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ चली गई। दोनों को बुलाकर थाने पर पंचायत कराई गई। महिला के पति के पास जाने के लिए राजी नहीं होने पर प्रेमी-प्रेमिका का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कलान थाना क्षेत्र के गांव में तय की थी। शादी तय होने के दौरान रिश्तेदारों का आना-जाना हो गया। बेटी की शादी होने से पहले उसकी मां होने वाले चचेरे समधी के संपर्क में आ गई। दोनों का प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद वह अपने चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया। पुलिस तक पंचायत पहुंची। वहां भी काउंसलिंग की गई। महिला किसी भी कीमत पर पति के पास जाने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। संवाद