फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman fought with her family after seeing her lover being beaten in shahjahanpur

UP: कोर्ट मैरिज करने आई विवाहिता, प्रेमी को पिटता देख परिवार से लड़ी, गिरेबान पकड़ पति को दिया धक्का

Sat, 01 Nov 2025 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 05:47 PM IST
सार

शाहजहांपुर में कोर्ट मैरिज करने आई विवाहिता और उसके प्रेमी को ससुरालवालों ने पकड़ लिया। प्रेमी की पिटाई कर दी। प्रेमी को पिटता देख विवाहिता अपने ससुरालवालों से भिड़ गई। उसने पति का गिरेबान पकड़ लिया और उसे खरी-खोटी सुनाई। 

विज्ञापन
woman fought with her family after seeing her lover being beaten in shahjahanpur
विवाहिता ने पति का गिरेबान पकड़ा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शाहजहांपुर की कचहरी परिसर में शनिवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब कोर्ट मैरिज करने आई युवती व उसके प्रेमी को परिजनों ने पीट दिया। शोर-शराबा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश करती रही। विवाद के दौरान प्रेमी के सिर पर चोट लगी है। खून बहने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के युवक का विवाह पुवायां के एक गांव की युवती से हुआ था। उस युवती का क्षेत्र निवासी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे युवती और उसका प्रेमी कचहरी में कोर्ट मैरिज करने के लिए पहुंचे थे। जानकारी पाकर युवती के ससुराल और मायका पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। हंगामा खड़ा हो गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP: फांसी पर लटकेगा दरिंदा...मासूम से दुष्कर्म और छोटी बहन की हत्या के दोषी को सजा, कोर्ट ने की अहम टिप्पणी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

युवती के प्रेमी का सिर फूटा 
कलक्ट्रेट के सामने वाले गेट पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। फिर गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान युवती के प्रेमी के सिर पर चोट लग गई। प्रेमी के सिर से खून निकलता देख युवती ने अपने पति का गिरेबान पकड़ लिया। 

यह भी पढ़ें- बुढ़ापे का जानलेवा इश्क: महिला ने डॉक्टर पति को दूध में दी नींद की गोली, प्रेमी से पिटवाया; नशे ने बिगाड़ा खेल

शोर-शराबा होने पर एसपी कार्यालय से दरोगा और सिपाही दौड़कर आए और बीचबचाव कराया। मामला मौके पर ही रफा-दफा कर दिया गया। वहीं युवती अपने मायके वालों के साथ चली गई। उसकी प्रेमी अपने घर चला गया। सदर इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि थाने पर मामला नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed