फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies who traveling in general bogie of Himgiri Express train

ट्रेन से बिहार जा रही महिला की मौत: भूख से बिलखे मासूम बच्चे, GRP ने खिलाया खाना; चंदे से कराया अंतिम संस्कार

Wed, 30 Aug 2023 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली महिला अपने पति और बच्चों के साथ हिमगिरि एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार थी। बरेली से ट्रेन रवाना होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। शाहजहांपुर पहुंचने पर महिला को ट्रेन से उतार कर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Woman dies who traveling in general bogie of Himgiri Express train
जीआरपी ने महिला के बच्चों को खिलाया खाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला से पति के साथ घर लौट रही बिहार के नालंदा जिले की निवासी महिला की हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों की सूचना पर उसे शाहजहांपुर में उतार कर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण महिला के शव का चंदे से अंतिम संस्कार कराया गया। 

विज्ञापन


नालंदा के थाना सारे के गांव खेतलपुरा निवासी लल्लन अंबाला में परिवार के साथ रहकर काम करता था। पिछले कुछ दिन से उसकी पत्नी सरस्वती की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। फैक्टरी में काम खत्म होने के चलते वह पत्नी, बेटे रंजन, सागर व बेटी सिक्कों के साथ अंबाला से बिहार जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP : प्रेमी निकला 'गड्डी' लेके... रास्ते में मिल गई प्रेमिका, ट्रक से खींच सड़क पर पीटा, इस बात से थी खफा
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली से ट्रेन चलने के बाद सरस्वती की तबीयत बिगड़ गई। लल्लन के अनुसार, बोगी में टिकट चेक करने आए टीटीई की नजर पड़ने पर उसने कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी और रेलवे पुलिस के पास मेमो आया। शाहजहांपुर में जीआरपी इंस्पेक्टर रिजवान अहमद स्टाफ के साथ पहुंचे। बोगी से सरस्वती को उतारने के बाद रेलवे के डॉक्टर ने परीक्षण किया। उसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जीआरपी ने दिखाई मानवता

लल्लन के पास रुपये नहीं थे। सुबह उसके बच्चे भूख से बिलखे तो जीआरपी के सिपाहियों ने मानवता दिखाई। महिला सिपाही ने बच्चों को खाना खिलाया। एसआई करुणेश शुक्ला ने बताया कि लल्लन की घर वापसी के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन करा दिया गया।

दस हजार रुपये का चंदा किया

लल्लन की आर्थिक स्थिति को देखकर रेलवे पुलिस, एंबुलेंस चालकों समेत मेडिकल कॉलेज चौकी के स्टाफ ने भी चंदा किया। कुछ देर में दस हजार से ज्यादा रुपये इकट्ठा हो गए। चंदे से सरस्वती के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed