फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Family Alleges Murder

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों का आरोप-हत्या की गई

Mon, 25 May 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Family Alleges Murder
आरती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
भावलखेड़ा। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गुवारी गांव निवासी रवि की 30 वर्षीय पत्नी आरती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव बकिया निवासी राम सिंह ने बताया कि बेटी आरती की शादी 19 मई 2021 को थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव गुंवारी गांव निवासी रवि वर्मा के साथ की थी। बेटी की ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बाइक न मिलने और गहने कम लाने का ताना देते थे।
विज्ञापन

आए दिन बेटी को परेशान करते थे। आरोप है कि 23 मई को बेटी को उसकी ससुराल वालों ने पीटकर मार दिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
महिला का फंदे से लटका मिला शव

रोजा (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव दिउरिया निवासी मुजीम की पत्नी नाजिया (35) की रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बरामदे में कपड़े डालने के लिए पड़े बांस से लटका मिला। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। रोजा थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया नाजिया का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व हुआ था। उनका नौ वर्षीय बेटा कामरान है। उनका मायका थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव कटिघर में है। भाई रिजवान दिउरिया गांव में ही रहता हैं। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई हैं। भाई रिजवान की मांग पर शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed