फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances; dowry murder alleged.

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Fri, 25 Sep 2026 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances; dowry murder alleged.
सुर​भि का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के मझोला गांव निवासी नीलेश की पत्नी सुरभि (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज के लिए बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना कैंट क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी मुनेंद्र ने बताया कि बेटी सुरभि की शादी 22 अप्रैल 2024 को की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार बेटी को दहेज दिया था, लेकिन बेटी की ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन बेटी को मायके से नकदी व आभूषण लाने के लिए परेशान करते थे।
विज्ञापन

11 दिन पूर्व ही बेटी ने बेटे को जन्म दिया था। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की शाम दामाद व उसके घरवालों ने बेटी को पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। दूसरे लोगों से उन्हें घटना की जानकारी हुई। रात करीब नौ बजे बेटी की ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। बेटी का शव पड़ा हुआ था। बेटी के शरीर पर चोटों के काफी निशान थे। उन्होंने बेटी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed