{"_id":"6a624f7812cd3edb0d0079d6","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-murder-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-179778-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक क्षमता देवी के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के सिसौआ गांव निवासी अमित कुमार की 23 वर्षीय पत्नी क्षमता देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता राजकुमार ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव भरौना निवासी राजकुमार ने बताया कि उन्होंने पिछले साल सात मई को बेटी क्षमता देवी की शादी अमित के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दामाद बेटी को दहेज के लिए परेशान करता था। सोने की चेन व अंगूठी की मांग कर रहा था।
मंगलवार की शाम बेटी ने बेटी फोन कर उसे प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी। बुधवार की शाम करीब चार बजे बेटी की मौत हो गई, लेकिन सूचना रात 11 बजे मिली। बेटी की ससुराल आए तो परिवार के सभी लोग नदारद थे। बेटी के सास-ससुर का कहना है कि बहू ने फंदा लगा लिया। बेटी बेड पर मृत अवस्था में मिली। उसके गले पर निशान थे। आरोप है कि उसे गला दबाकर मारा गया है। बेटी तीन बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।