फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies of fever in Sehramau South

Shahjahanpur News: सेहरामऊ दक्षिणी में बुखार से महिला की मौत

Thu, 16 Oct 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever in Sehramau South
सेहरामऊ दक्षिणी। कस्बा निवासी गोविंद की 35 वर्षीय रेखा देवी की बुखार से मौत हो गई। इससे पहले यहां रामू के बेटे और बेटी की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर बुखार फैलने की बात को नकार रहे हैं।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले गोविंद ने पत्नी रेखा देवी को बुखार आने पर कस्बे से दवा ले ली थी। बुधवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। गोविंद ने बताया कि वह भरगवां स्थित एक झोलाछाप के पास पत्नी को लेकर गए। उसने हालत खराब देखकर उपचार करने से मना कर दिया। मदद करने के लिहाज से उसने अपनी एंबुलेंस से शहर भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के अजीजगंज स्थित निजी अस्पताल संचालक ने भी भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां देखभाल नहीं होने पर परिजन हरदोई के अस्पताल में लेकर जा रहे थे। रास्ते में पत्नी ने दम तोड़ दिया। मां की मृत्यु से 12 साल की बेटी प्रांशी व दस साल की बेटी मकुना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट
क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। इसके चलते बुखार फैल रहा है। एक सप्ताह में दो बच्चों समेत तीन लोगाें की मौत से लोग काफी दहशत में हैं। लोगों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे में कैंप लगाया था। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव या कस्बे में नहीं पहुंची है।

--
महिला की मौत की जानकारी नहीं है। दो दिन विभाग की टीम ने लोगों की जांच की है। स्थिति सामान्य मिली थी। संचारी रोग व दस्तक अभियान के तहत गांवों की सफाई कराई जाएगी।
- पीपी श्रीवास्तव, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed