फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies in Panipat, murder alleged

Shahjahanpur News: महिला की पानीपत में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in Panipat, murder alleged
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव चौराखुर्द निवासी संतोष की 22 वर्षीय पत्नी चांदनी की पानीपत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद पति उसका शव लेकर यहां आ गया। इधर, मायके के लोगों ने गला दबाकर हत्या के आरोप में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी चांदनी की शादी करीब तीन साल पहले संतोष से हुई थी। संतोष पानीपत में रहकर ड्राइवरी करता है। चांदनी भी कंबल बनाने काम करती थी। तीन दिन पहले चांदनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के भाई का आरोप है कि उसके गले और पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। उसके साथ मारपीट कर पति ने हत्या कर दी है। परिजनों के अनुसार, दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वहीं संतोष ने बताया कि चांदनी ने फंदे से लटककर जान दी है। सूचना पर अल्हागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। घटना पानीपत की है। इस वजह से अग्रिम कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पोस्टमॉर्टम हाउस पर काटा हंगामा
-मृतक के भाई ने पोस्टमॉर्टम हाउस के चौकीदार पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ने पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed