फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies in accident in Amroha, 10 injured including husband and son-daughter

Shahjahanpur News: अमरोहा में हुए हादसे में महिला की मौत, पति और बेटा-बेटी समेत 10 घायल

Wed, 03 Sep 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident in Amroha, 10 injured including husband and son-daughter
रिश्तेदार महिला की गोद में हादसे में घायल सत्यभान। संवाद
शाहजहारंपुर। अमरोहा में रविवार रात हाईवे पर हुए हादसे में घायल निगोही थाना क्षेत्र के बाबर गांव की रहने वाली 35 वर्षीय रामकुमारी की सोमवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस हादसे में पति और बेटा-बेटी समेत 10 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

छोटेलाल ने बताया कि वह पत्नी रामकुमारी और बच्चों के साथ रविवार की शाम पिकअप से मजदूरी करने के लिए हरियाणा जा रहे थे। जैसे ही वे अमरोहा जिले में पहुंचे, तभी हाईवे पर पिकअप एक वाहन से टकरा गई। इस बीच पीछे से आए ट्रक की भी टक्कर लग गई।
विज्ञापन

हादसे में पत्नी रामकुमारी, 16 वर्षीय बेटी रजनी, 14 वर्षीय बेटी नीलम, 10 वर्षीय बेटा अनुज, छह वर्षीय बेटा संदीप, तीन वर्षीय सत्यभान, डेढ़ वर्षीय बेटी अनन्या घायल हो गए। सभी का राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में पिकअप चालक समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सोमवार की रात पत्नी रामकुमारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि छोटेलाल की पसलियों में काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पूरे दिन मां की मौत से अंजान रहे बच्चे
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती छोटेलाल के बच्चे मां की मौत से पूरा दिन अंजान रहे। छोटेलाल ने बताया कि बच्चों को अभी उनकी मां की मौत की जानकारी नहीं दी है। वहीं, पत्नी के शव को देख छोटेलाल बिलख पड़ा। नाते-रिश्तेदारों ने छोटेलाल को संभाला और दिलासा दी।

रिश्तेदार महिला की गोद में हादसे में घायल सत्यभान। संवाद

रिश्तेदार महिला की गोद में हादसे में घायल सत्यभान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed