{"_id":"6327754fe01c6332b630e685","slug":"woman-dies-after-operation-uproar-in-government-medical-college-shahjahanpur-news-bly4980095176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामा
सार
रोजा थाना क्षेत्र के गांव पींग निवासी मोनू सिंह की पत्नी राधा (22) की रविवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।वहां से पुलिस आई और लोगों को समझाने का प्रयास किया।मोनू सिंह ने थाने पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव पींग निवासी मोनू सिंह की पत्नी राधा (22) की रविवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीएमएस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। मृतका के पति ने चौक कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।
किराये पर टेंपो चलाने वाले मोनू सिंह ने प्रसव पीड़ा होने पर राधा को शुक्रवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शनिवार को तीन बजे राधा का ऑपरेशन किया गया। उसने बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। राधा के रिश्तेदार विपिन सिंह ने वेंटीलेटर पर रखने के लिए कहा तो स्टाफ ने इन्कार कर दिया। खराब बीपी मशीन से उसका ब्लड प्रेशर चेक किया गया।
सुबह छह बजे राधा की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। तुरंत ही अस्पताल चौकी पर सूचना दी गई। वहां से पुलिस आई और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा भी पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से वार्ता करने के बाद शांत किया। मोनू सिंह ने थाने पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। परिवार की इच्छा थी कि पोस्टमार्टम किसी दूसरे जिले में कराया जाए पर पुलिस ने देर शाम यहीं पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
परिजनों को कहे अपशब्द, गार्ड से कहकर बाहर निकलवा दिया
राधा की मौत के बाद उसके परिजनों में अस्पताल स्टाफ के खिलाफ काफी गुस्सा है। राधा के रिश्तेदार विपिन सिंह ने बताया कि तबीयत लगातार नाजुक होने पर परिवार के लोग डॉक्टर के पास गए। उनसे मरीज को देखने की गुहार लगाई पर डॉक्टर ने आने से इन्कार कर दिया। उनसे राधा को छुट्टी देने के लिए कहा तो अपशब्द कहते हुए गार्ड को बुलाकर वार्ड से सभी को बाहर कर दिया। यह भी आरोप लगाया गया कि स्टाफ ने उनसे ऑपरेशन के नाम पर आठ हजार रुपये वसूल लिए।
अस्पताल में महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हुई। उसके पति की ओर से तहरीर आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी।
गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे दौरे भी पड़ रहे थे। उसका ऑपरेशन किया गया। अस्पताल स्टाफ द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप निराधार है।
डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज