{"_id":"68fa75dfe3b523ee790ebce8","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155819-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-जलालाबाद रोड पर जमुनिया गांव के पास बृहस्पतिवार शाम हादसा हो गया। किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक से गिरी फर्रुखाबाद के शमशाबाद निवासी अर्जुन की 25 वर्षीय पत्नी महिमा की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के भाई ने बहनोई से नाराजगी जताई।
जलालाबाद के एतमादपुर गांव निवासी अवधेश ने बताया कि भाई दूज पर बहन महिमा बहनोई अर्जुन के साथ घर आई थी। शाम को चलते समय वह बहन को देने के लिए रुपये लेने अंदर चले गए। इस बीच बहनोई ने जिद की और बहन को लेकर चला गया। अर्जुन ने बताया कि उसकी पत्नी के कंधे पर लटका पर्स किसी वाहन में फंस गया।
इस दौरान पीछे से किसी वाहन की टक्कर लगने से पत्नी गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। कांट थाना प्रभारी राकेश मौर्या ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। संवाद