फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman death

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
woman death
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुल नगला में विवाहिता रचना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जमापुर निवासी रचना के भाई विपिन ने अपने बहनोई रामप्रकाश और सास के खिलाफ दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की मांग कर रही है।
विज्ञापन

विपिन कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन रचना (28) की शादी ग्राम गोकुल नगला निवासी रामआसरे के पुत्र रामप्रकाश के साथ करीब छह वर्ष पूर्व की थी। शादी में दिए गए दहेज से बहन का पति रामप्रकाश और सास संतुष्ट नहीं थे। वे लोग दहेज लाने के लिए रचना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शनिवार को उसे पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसकी बहन को उसके पति रामप्रकाश और सास ने पीट-पीटकर मार डाला है।
विज्ञापन

सूचना पर जब वह अपने परिवार के लोगों के साथ बहन की ससुराल गोकुल नगला आया तो उसकी बहन का शव जमीन पर पड़ा था और घर के सभी लोग नदारद थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मिर्जापुर थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ससुराल वालों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रचना का एक पांच साल का बेटा अहिम और तीन साल की बेटी साक्षी है। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed