फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman dead body found hanging from tree near the village in bareilly

Bareilly News: गांव के समीप पेड़ से लटका मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 20 Dec 2024 02:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 02:31 PM IST
सार

देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव सिंधोरा के समीप ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह महिला का शव पेड़ से लटका मिला। महिला कौन थी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
woman dead body found hanging from tree near the village in bareilly
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र के गांव सिंधोरा से कुछ दूरी पर शुक्रवार सुबह महिला का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया। मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए। 

विज्ञापन


देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव सिंधोरा से करीब 500 मीटर की दूरी पर सुबह के समय महिला का शव जामुन के पेड़ से लटकता मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीण ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। शुरुआती जांच में महिला की उम्र 30-32 वर्ष बताई गई है। 
विज्ञापन


महिला ने नीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। नीले रंग की ही चप्पलें मिली हैं। पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed