फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman commits suicide when her husband does not allow her to go to her maternal home on Rakshabandhan

Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर मायके लेकर नहीं गया पति, नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 20 Aug 2024 04:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 04:26 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मदनापुर कस्बे में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि विवाहिता का शव पति रक्षाबंधन पर उसे मायके नहीं ले गया था। इससे नाराज होकर उसने जान दे दी। 

विज्ञापन
woman commits suicide when her husband does not allow her to go to her maternal home on Rakshabandhan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मदनापुर कस्बे में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कस्बे के सराफा व्यापारी चंद्रशेखर की पत्नी वैष्णवी (30) ने सोमवार को फंदे से लटककर जान दे दी। बताते हैं कि रक्षाबंधन पर मायके नहीं लेकर जाने पर नाराज होकर विवाहिता ने कदम उठाया। मामले में देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में वैष्णवी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस के अनुसार, मायके लेकर जाने को लेकर दंपती में कहासुनी हुई थी। नाराज होकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। सांस चलती देखकर परिजन सीएचसी ले गए थे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर बीएस वीर कुमार ने बताया कि चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

राखी बांधने जा रही हादसे में महिला की मौत
कलान क्षेत्र में रक्षाबंधन पर भाई के राखी बांधने जा रही गांव दारानगर के प्रेमबाबू की पत्नी सोमा (50) की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुकनपुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया।

सोमवार को सोमा अपने बेटे अनूप के साथ मदनापुर के गांव बरुआ पेहना स्थित मायके जाने के लिए निकली थी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर रुकनपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बताते हैं कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, यहां सीसी रोड खत्म होती है और डामर रोड की शुरुआत होती है। सीसी रोड के ऊंचे होने व डामर वाली सड़क नीची होने से अनूप बाइक से नियंत्रण खो बैठे। 

बाइक गिरने से सोमा सड़क पर गिर गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अनूप को मामूली चोट आई हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। सोमा के पीछे तीन बेटे और चार बेटियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed