फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman Climbs Mobile Tower in Bartara, Insisting on Living with Her Married Lover

Shahjahanpur News: शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद पर बरतारा में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

Tue, 19 May 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Woman Climbs Mobile Tower in Bartara, Insisting on Living with Her Married Lover
रोजा (शाहजहांपुर)। प्रेमी के साथ रहने से इन्कार पर दो बच्चों की मां मंगलवार को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरतारा गांव के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने ही डाॅयल 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे उतारकर हिरासत में ले लिया। दो दिन में इसी टावर पर चढ़ने का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की महिला की शादी कांट क्षेत्र के गांव में हुई है। उसका मायके के युवक से करीब चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच में रिश्तों में खटास आने पर महिला ने प्रेमी के ऊपर दुष्कर्म, मारपीट व एससीएसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दायर कर दिया। खुद को फंसता देखकर प्रेमी ने माफी मांगकर मामले में समझौता कर लिया।
विज्ञापन

उसने अपने साथ रखने का वादा भी किया। मामले में मारपीट और एससीएसटी एक्ट के मामले में कचहरी में तारीखें पड़ रही थीं। महिला के अनुसार, तीन दिन पहले प्रेमी ने कॉल कर पूरे मामले में समझौता नहीं करने पर धमकाया। इन्कार करने पर कभी बात नहीं करने की चेतावनी दी थी। ग्रामीणों के अनुसार, प्रेमी के भी चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शाम करीब 4:45 बजे महिला बरतारा स्थित टावर पर 50 फुट ऊपर तक चढ़ गई। वहीं से डायल 112 को कॉल कर सूचना दी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। इस बीच लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर महिला को नीचे उतारा और हिरासत में लेकर थाने ले आई।
थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि वादी और आरोपी चौक कोतवाली क्षेत्र के हैं। उन्हें कोतवाली में भेजा जाएगा। अग्रिम कार्रवाई वहीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed