फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman came to know about her husband second marriage in-laws beat her brutally

Shahjahanpur News: पति की दूसरी शादी की सूचना पर पहुंची महिला, ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा

Thu, 01 May 2025 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 May 2025 06:26 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें ससुराल वालों पर पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Woman came to know about her husband second marriage in-laws beat her brutally
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी में पति की दूसरी शादी की सूचना पर मायके में रह रही महिला अपनी ससुराल पहुंची। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र की डबल स्टोरी स्थित अपने मायके में रह रही पुष्पा ने थाना सेहरामऊ दक्षिणी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका दहेज को लेकर ससुराल वालों से मुकदमा चल रहा है। 14 अप्रैल को पति नीरज वर्मा ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने पर 29 अप्रैल को वह अपनी ससुराल सेहरामऊ दक्षिणी के गांव पथराकच्छ गई। रातभर ससुराल में रही। 
विज्ञापन


दूसरे दिन ससुराल वालों ने कमरे में भूखा-प्यासा बंद कर दिया। शोर मचाया तो पति व उसके घरवालों ने कमरे से बाहर निकालकर लाठी-डंडों से पीटा। विरोध करने पर ननद रुचि व मौसेरी सास ने सीने पर बैठकर गर्दन दबाई। कहा कि अगर वापस आई तो जान से मार देंगे। इसके बाद डायल 112 पुलिस बुलाकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed