फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With the completion of the nomination process, the excitement surrounding the bar association elections has increased.

Shahjahanpur News: नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ बढ़ी बार संघ चुनाव की सरगर्मी

Fri, 09 Jan 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
With the completion of the nomination process, the excitement surrounding the bar association elections has increased.
जलालाबाद। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बार संघ की चुनाव सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पदों के दावेदारों ने अपनी जीत के लिए वोट मांगने के साथ साथ राजनीतिक गोटियां फिट करनी शुरू कर दीं हैं।
विज्ञापन

बार संघ की नई कार्यकारिणी के लिए 14 जनवरी को मतदान है। वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष तथा संयुक्त सचिव प्रथम व द्वितीय पदों पर एक-एक नामांकन दाखिल होने से इन चारों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। अब विभिन्न तीन पदों के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए अनिल पाठक, ऋषिपाल यादव, ओमप्रकाश सक्सेना व सुभाष चंद्र मिश्रा, महासचिव के लिए अमित परमार व अनंगपाल सिंह तथा कोषाध्यक्ष के लिए सुधीर कुमार सिंह व राजकुमार कश्यप शामिल हैं।
विज्ञापन

चुनावी मैदान के इन प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कवायद तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में अधिकतर बिस्तरों पर अधिवक्ता चुनावी चर्चाओं में मशगूल दिखाई दिए। सहायक चुनाव आयुक्त अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि 192 अधिवक्ता मतदाता हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन नौ जनवरी को कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed