{"_id":"6a1c6e7bf4b18d1fdc0caf01","slug":"with-22-e-buses-now-on-the-roads-hopes-rise-for-the-restoration-of-service-on-the-jalalabad-route-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-174868-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अब 22 ई-बसें सड़कों पर, जलालाबाद मार्ग पर सेवा बहाल होने की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अब 22 ई-बसें सड़कों पर, जलालाबाद मार्ग पर सेवा बहाल होने की उम्मीद जगी
विज्ञापन
शहर की सड़क से गुजरती ई-बस। संवाद
शाहजहांपुर। निदेशालय से बैटरी आने के बाद दो ई-बसें ठीक कर फिर से सड़कों पर दौड़ाया जाने लगा है। अब कुल 22 ई-बसें चलने के लायक हो गई हैं। जबकि तीन बसें अब भी बैटरी के अभाव में खड़ी हैं। दो बसों के ठीक होने से जलालाबाद मार्ग पर ई-बस सेवा बहाल होने की उम्मीद जगी है। हालांकि, अफसर निदेशालय से पत्र आने का इंतजार कर रहे हैं।
नगर निगम से संचालित 25 ई-बसें शहरी क्षेत्र में चलाने के लिए भेजी गईं थी। नगर में आय नहीं आने के कारण पुवायां, निगोही मार्ग पर ई-बसों को चलाया गया। इस बीच कुछ बसें बाढ़ के पानी की चपेट में आने से खराब हो गईं। यह बसें बैटरी के अभाव में काफी समय से चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी थीं।
ई-बस सेवा कार्यालय से लगातार बैटरी की मांग की जा रही थी। इस बीच निदेशालय से कुछ बैटरियाें को भेज दिया गया। जिसके चलते लंबे समय से खड़ी दो बसों में बैटरी लगाकर चलने के लायक बना दिया गया। इधर, अब भी बाढ़ में खराब हुईं तीन बसें बैटरी के अभाव में खड़ी हैं। जिनके लिए दोबारा से मांगपत्र भेजा गया है। ई-बस सेवा के प्रभारी हुमायूं लारी ने बताया कि बैटरी आने के बाद अब 22 बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
--
कांट-जलालाबाद के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद
ई-बस सेवा के बेड़े में अब 22 बसें हो गई हैं। पर्याप्त बसें होने के कारण कांट-जलालाबाद मार्ग पर भी बस चलने की उम्मीद जगी है। इसे लेकर गत दिनाें महापौर ने पत्राचार भी किया था। करीब छह महीने पहले जलालाबाद मार्ग पर ई-बस को बंद कर दिया गया था। बस के बंद होने से यात्रियों को दुश्वारियां आने लगीं। मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन होता है, लेकिन बस कम मिल पाती है। ऐसे में यात्रियों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता है। हुमायूं लारी ने बताया कि निदेशालय से बस संचालन के संबंध में कोई पत्र नहीं आया है। वहां से पत्र आते ही बस का संचालन शुरू करा देंगे।