फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Winds blew faster than usual during the night, accompanied by light drizzle.

Shahjahanpur News: रात में सामान्य से तेज चली हवा, बूंदाबांदी

Fri, 15 May 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Winds blew faster than usual during the night, accompanied by light drizzle.
कैंट क्षेत्र में तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकार जाते स्कूटी सवार। संवाद - फोटो : 1
शाहजहांपुर। दो दिन तेज आंधी चलने के बाद बृहस्पतिवार को भी सामान्य से तेज हवा चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में वृद्धि के आसार हैं।
विज्ञापन


बुधवार को दिन में 90 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश हुई। तेज हवा चलने से बिजली नेटवर्क प्रभावित हो गया। कई क्षेत्रों में पेड़ गिर गए। रात में फिर 12 बजे के बाद 70 किमी प्रति घंटा रफ्तार से हवा चली। हालांकि बारिश एक मिमी दर्ज की गई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में परिवर्तन हुआ। बृहस्पतिवार को वायुदाब पांच मिलीबार बढ़ा हुआ है। उत्तर और पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 52 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी का असर है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed