फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Winds blew faster than usual, and temperatures rose.

Shahjahanpur News: सामान्य से तेज चली हवा, तापमान में हुई वृद्धि

Sun, 12 Apr 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Winds blew faster than usual, and temperatures rose.
शाहजहांपुर। सामान्य से तेज हवा शनिवार सुबह से लेकर शाम तक चलती रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। वायुदाब गिरा होने से रविवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है और अधिकतम में गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से सामान्य से 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे सड़कों पर धूल उड़ती नजर आई। लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 15 गिरा हुआ है। आर्द्रता 65 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। रविवार को बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed